बाइक रैली के दौरान हेलमेट न पहनना भाजपा सांसद को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सभी सांसदों ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी को इस रैली में बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी और वाहन मालिक का 41 हजार रुपये का चालान काट दिया। खबर है कि इस पूरे चालान की रकम में से मनोज तिवारी को 21 हजार और वाहन मालिक 22 हजार रुपये भुगतने होंगे।

जानकारी मिली है कि इतना भारी चालान केवल हेलमेट न पहने के कारण नहीं कटा है बल्कि जिस बाइक पर सांसद साहब सवार थे उस पर न हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट थी और न ही उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट था। इन्ही कमियों के कारण इतना भारी चालन किया गया है। हुआ गलती का अहसास दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जाने के बाद मनोज तिवारी में अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा, हेलमेट न पहनने के लिए बहुत-बहुत माफी मांगता हूं। आप सब से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!