भाजपा के हुए दिनेश, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की यह लहर बताती है कि इस बार देवभूमि में उनके उम्मीदवारों का जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में सहयोग करने वालों का पार्टी में स्वागत रहेगा।

प्रदेश मुख्यालय में हुए इस जॉइनिंग अभियान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार में हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा, आज बीजेपी सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सभी दलों से लोग आ रहे हैं। आप सभी भी देश में जारी विकास के मिशन में अपना योगदान और सहयोग देने के लिए हमारे साथ आए हैं।

उन्होंने कहा हमारे यहां कार्यकर्ताओं में से नेता निकलते हैं जन्म के अधिकार से कोई नेता नहीं बनता है। इसलिए हमारे यहां काम करने की पद्धति से कार्यकर्ता का विकास होता है। हम ऐसी एकमात्र पार्टी हैं जो अपने विचारों एवं सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करती हैं।

साथ ही कहा, एक के बाद एक कांग्रेस के बड़े नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजपा में आना बताता है कि देवभूमि में कांग्रेस मुक्त अभियान सफल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी जो अच्छे लोग कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों में हैं उनका भी पार्टी में स्वागत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!