भाजपा पार्षदों ने मेयर एवं नगरायुक्त से मुलाकात कर बस्तियों में बिजली पानी कनेक्शन करने पर जताया विरोध

MS Malik
By
2 Min Read

नगर निगम देहरादून के अंतर्गत मलिन बस्तियों में बिजली पानी कनेक्शन बंद करने वह मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स में शपथ पत्र लिए जाने का किया विरोध

देहरादून। नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने महापौर सुनील उनियाल गामा एवं नगर आयुक्त मनुज गोयल से मुलाकात कर मलिन बस्तियों में बिजली पानी के कनेक्शन नगर निगम द्वारा पत्र भेज कर बंद करवाने के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराया व मलिन बस्ती में लिये जा रहे हाउस टैक्स में शपथ पत्र मांगे जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज की।

आपत्ति में बताया कि नगर निगम के द्वारा बिना रजिस्ट्री की भूमि धारा 4 की भूमि वी मलिन बस्तियों की भूमि पर बिजली पानी के कनेक्शन बंद करना गलत है जिसमें पूर्व में रहने वाले कई परिवार जिनके पुत्र पुत्री अलग रह रहे हैं उनको भी बिजली पानी के कनेक्शन विभाग द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं। जिस कारण से लोगों को भारी परेशानी उत्पन्न हो रही है।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने इस विषय का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए वह पार्षद निधि के पार्षद निधि के के कार्यों को भी शीघ्र से शीघ्र करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अवसर पर सतीश कश्यप, अमिता सिंह, नंदनी शर्मा, सुखवीर बुटोला, भूपेंद्र कठैत, कविंद्र सेमवाल, विनोद कुमार, सोनू कुमार, सुशीला रावत, संजय नौटियाल आदि पार्षद उपस्थित थे।

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट देवेश उनियाल ने इस मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा के ही मेयर विद्युत् एवं जल संस्थान को बस्तियों में बिना निगम की एनओसी बिजली पानी के कनेक्शन के लिए मना करते हैं और फिर अपने ही पार्षदों से उसका विरोध करवाते हैं। उनियाल ने कहा कि यह सब आगामी लोकसभा एवं नगर निकाय में बस्ती वालों को भयभीत कर उनसे वोट लेने के लिए किया जा रहा है जोकि गलत है। उन्होने सरकार से बस्तियों को मालिकाना हक़ देने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!