भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान से सियासी हलकों में भूचाल, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

MS Malik
By
1 Min Read

मुख्यमंत्री ने रात साढ़े बारह बजे ट्वीट कर इंदिरा ह्रदयेश मांगी मांफी

देहरादून। प्रदेश में शायद ऐसा पहली बार ही देखने को मिला है कि जब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ता के मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी हो।

नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा छेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कल मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद सियासी हलकों में भूचाल आ गया हर जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान की कड़ी आलोचना होने लगी।

जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली तो उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ट्वीट कर कहा है कि वह प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा दिए गए बयान से अत्यंत दुखी हैं।

उन्होंने इस घटनाक्रम पर लिखा है कि वह व्यक्तिगत रूप से इंदिरा हृदयेश व उन सभी से क्षमा चाहते हैं जो इस घटना से दुखी हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से बात कर पुनः क्षमा याचना करेंगे, रात 12:30 बजे मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंदिरा हृदयेश से माफी मांगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!