बदायूं गैंगरेप केस, हैवान पुजारी पर 50 हजार का इनाम घोषित।

MS Malik
By
1 Min Read



यूपी के बदायूं में 50 साल की महिला संग हैवानियत और उसकी हत्या के मुख्य आरोपी हैवान पुजारी पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कसा है। गैंगरेप के मुख्य आरोपी पर यूपी सरकार ने 50000 का इनाम घोषित किया है। सीएम योगी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने आरोपी की तलाश करने के लिए एसटीएफ को निर्देश दिए हैं। साथ ही एसटीएफ इस मामले की जांच भी करेगी। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि गैंगरेप के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी। मुख्य आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाया जाएगा जिससे दोषी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!