भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी, 27 जुलाई से करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर (अग्निवीर वायु) की नई भर्ती निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए 27 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय वायु सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। यह भर्ती बैच 1/2024 के लिए निकाली गयी है। इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी जो 17 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने से पहले उम्मीदवार निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

बताया जा रहा है कि पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए । इसके अतिरिक्त 50 प्रतिशत अंक के साथ मैथ्‍स, फिजिक्‍स और इंग्लिश में 12वीं पास या फिर 3 वर्षीय डिप्‍लोमा धारक उम्‍मीदवार ही आवेदन के लिए मान्य होंगे। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 250/- रुपये की एप्लिकेशन फीस भी देनी होगी।

वहीं बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर में भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों को पहले, लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्‍ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्‍ट (PMT) और डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन के राउंड पास करने होंगे। इसके बाद अगर चयन होता है, तो उम्‍मीदवारों को पहले साल 30 हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। जबकि दूसरे साल ये वेतन बढ़कर 33 हजार हो जाएगा। वहीं तीसरे साल 36500 और चौथे साल 40 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!