मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय

0
304

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया. नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार सहित कुल 43 मंत्रियों ने पद औऱ गोपनीयता की शपथ ली. देर रात प्रधानमंत्री ने इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे जबकि अमित शाह गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय की भी निगरानी करेंगे. मनसुख मंडाविया को स्‍वास्‍थ्‍य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय की कमान संभालेंगे. जबकि शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान के पास होगा. इसके साथ ही रेल, आईटी और संचार मंत्रालय अश्विनी वैष्णव देखेंगे. उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय औऱ स्‍वच्‍छ भारत मिशन स्मृति ईरानी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास होगा. वहीं डेयरी और फिशरीज मंत्रालय पुरुषोत्तम रूपाला, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय अनुराग ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्रालय गिरिराज सिंह, श्रम मंत्रालय भूपेंद्र यादव संभालेंगे।

एक नजर में देखिये किसको कौन सा विभाग-
कैबिनेट मंत्री

राज नाथ सिंह – रक्षा मंत्री

  1. अमित शाह – गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
  2. नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
  3. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
  4. नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
  5. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री
  6. अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों के मंत्री
  7. स्मृति जुबिन ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्री
  8. पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री
  9. धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
  10. प्रल्हाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, और खान मंत्री
  11. नारायण तातू राणे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
  12. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री
  13. मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
  14. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
  15. गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास मंत्री, और पंचायती राज मंत्री
  16. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – नागरिक उड्डयन मंत्री
  17. रामचंद्र प्रसाद सिंह – इस्पात मंत्री
  18. अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री, संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  19. पशुपति कुमार पारस – खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री
  20. गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री
  21. किरण रिजिजू – कानून और न्याय मंत्री
  22. राज कुमार सिंह – विद्युत मंत्री, और ऊर्जा मंत्री
  23. हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, और आवास और शहरी मामलों के मंत्री
  24. मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्री
  25. भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्री
  26. महेंद्र नाथ पाण्डेय – भारी उद्योग मंत्री
  27. पुरुषोत्तम रूपाला – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
  28. जी. किशन रेड्डी – संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री
  29. अनुराग सिंह ठाकुर – सूचना और प्रसारण मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

  1. डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
श्रीपद येसो नाइक – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

  1. फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  2. प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  3. अश्विनी कुमार चौबे – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  4. अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
  5. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  6. कृष्ण पाल – विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, और भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  7. दानवे रावसाहेब दादाराव – रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
  8. रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  9. साध्वी निरंजन ज्योति – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  10. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  11. नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  12. पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
  13. अनुप्रिया सिंह पटेल – वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
  14. एस. पी. सिंह बघेल – कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
  15. राजीव चंद्रशेखर – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  16. शोभा करंदलाजे – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  17. भानु प्रताप सिंह वर्मा – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
  18. दर्शन विक्रम जरदोश – कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  19. वी. मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
  20. मीनाक्षी लेखी – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
  21. सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here