यूटीडीबी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘हील विद व्हील’’ साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा

MS Malik
By
2 Min Read


यूटीडीबी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘हील विद व्हील’’ साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा

देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा रविवार 8 नवम्बर को ‘‘हील विद व्हील’’ बाईसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। बाईसाइकिल रैली को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सीएम आवास से प्रातः 6 बजे हरी झण्डी देंगे। यह रैली सीएम आवास से शुरू होकर जाॅर्ज एवरेस्ट तक होगी, राइडर्स को प्रातः 5 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी।

साइकिल रैली में भाग लेने के लिए यूटीडीबी की वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण करना होगा। पुरूष व महिला वर्ग में राइडर्स विजेताओं को पुरस्कार के रूप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः 10000, 7500 व 5000 रूपये दिये जायेगें।

कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए साइकिल रैली से पहले सभी साइकिल सवारों की स्वयंसेवकों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी, रैली के लिए फेस मास्क व हेलमेट अनिवार्य होगा। राइडर्स को अपना टूल किट (पंचर किट, एयर पंप, एक्स्ट्रा ट्यूब आदि), अपनी पानी की बोतल और सैनिटाइजर स्वयं लाना होगा। राइडर्स को एक स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और एक दूसरे से दो फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। राइडर्स को हाथ मिलाने और गले लगाने की अनुमति नहीं होगी। रैली से पहले राइडर्स हवा, ब्रेक, गियर आदि की जाँच कर लें। यदि कोई भी प्रतिभागी (राइडर) खांसी-जुकाम या बुखार से पीड़ित है, तो उन्हें जल्दी सूचित करना होगा और उसे रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, ‘‘राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एमटीबी ‘‘हील विद व्हील’’ बाईसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सीमित संख्या में प्रतिभागियों द्वारा कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, इस संदेश का प्रचार-प्रसार करना है कि राज्य में पर्यटन पूर्णतः सुरक्षित है।

साइकिल रैली में भाग लेने के लिए राइडर्स uhttps://uttarakhandtourism.gov.in/heal-with-wheels वेबसाईट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!