राजधानी में नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शब का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक नवजात बच्चे का शव रिस्पना नदी के किनारे कबाड़ी बाजार अधोईवाला, थाना रायपुर देहरादून के पास पड़ा है। सूचना पर थाना रायपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराह महिला उ0नि0 व चीता कर्मचारी गण के मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल का निरीक्षण किया तो रिस्पना नदी कबाड़ी बाजार के किनारे एक पॉली बैग के अंदर एक नवजात शिशु, जिनकी नाल कटी हुई है, मृत अवस्था में मिला, जिसकी उम्र लगभग दो-तीन दिन लग रही है। आसपास लोगों से मृतक नवजात की पहचान हेतु पूछताछ की गई तो कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।

मौके पर महिला उपनिरीक्षक द्वारा मृतक नवजात की पंचायतनामे की कार्रवाई की गई। घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई। मृतक नवजात शिशु (बालक) के शरीर को बाद पंचायतनामा कोरनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया। मृतक नवजात शिशु की पहचान हेतु सोशल मीडिया, पंपलेट व अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!