राजनीति: निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी, पार्टी की मजबूती को विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे बैठकों का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो विजयपुर हाथी बड़कला नगर निगम देहरादून में कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी गढ़वाल मंडल वीरेंद्र पोखरियाल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर के एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में किस तरीके से बूथ स्तर पर एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़े इस पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव एंव पूर्व मसूरी विधान सभा प्रत्याशी श्रीमति गोदावरी थापली ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिला अत्याचार चरम पर पहुंच गया है और सरकार के मुखिया को इसकी कोई परवाह नहीं है। बैठक में मसूरी ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जोशी, मसूरी विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन थापली, स्थानीय पार्षद सागर लामा, बैठक में उपस्थित मंडी समिति के पूर्व सभापति उपेंद्र थापली ने भी विचार व्यक्त किये।

निकाय चुनाव के गढ़वाल मंडल प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा की चुनाव की तैयारी में हमें आज से ही जुटना पड़ेगा भारतीय जनता पार्टी अपने पूरे सरकारी तंत्र का प्रयोग चुनाव में करेगी हमें उसका सामना करने के लिए भी तैयार होना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी के पास सिर्फ और सिर्फ मेहनत और ईमानदारी के माध्यम से जनता को भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार को बताने का काम करना होगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ग्राम प्रधान दुर्गेश गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार सूद, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल शाह, ओमप्रकाश सती बब्बन, पंकज छेत्री, पूर्व ईफ्को निदेशक मानवेंद्र सिंह, आशीष उनियाल, संजय थापा, प्रशांत खंडूरी, नीरज पाल, अल्पना थापा, संजय कटियार, गीता बिष्ट, राजू गुरुंग, मनीष गोनियल,संगीता लंबा, कमलेश, सुनीता थापा,शीतल थापा, मीनू बोरा,विमल, अनीता थापा,कमला थापा, कृष्णा भंडारी,आशा थापा,कांता गुरुंग,सोनिया थापा, ममता थापा,अनु थापा, लक्ष्मी थापा ,दुर्गेश गौतम ,विमल थापा ,धीरू गुरुंग, रमन राईं आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!