सिरफिरे युवक ने मंदिर में घुस हथौड़े से शिवलिंग को किया खंडित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुज़फरनगर जिले में त्यौहार के मौके पर असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते नज़र आ रहे है। ऐसी ही एक घटना में एक आरोपी ने मंदिर में घुस कर मुज़फ्फरनगर जनपद में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे आसपास तनाव का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्रद्धालुओं में रोष फैल गया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया।


घटना कस्बा जानसठ के प्राचीन सिद्ध पीठ महादेव मंदिर की है। मंदिर समिति अध्यक्ष प्रवीण तंवर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कस्बा निवासी राहुल पुत्र लक्ष्मण ने मंदिर में स्थित प्राचीन महादेव शिव की पिंडी को हथौड़ा मार कर खंडित कर दिया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज खंगालने पर घटना को अंजाम देने वाले युवक का पता चला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!