रिस्पना- बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए होगा 13.5 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक समाघात अध्ययन (एसआईए) सर्वे की कार्यवाही शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनने वाली एलिवेटेड रोड के लिए 13.5 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण से पहले एसआईए सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए समाचार पत्र में विज्ञापन जारी किया गया है।

उत्तराखंड बनने के बाद से ही राजधानी देहरादून में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। शहर में सीमित सड़के एवं उनके किनारे बनी दुकानों मकानों एवं अन्य बिल्डिंगों को हटाना बहुत ही मुश्किल एवं मुआवजा देने के मामले में भी बहुत महंगा पड़ सकता है। इसीलिए सरकार ने रिस्पना नदी एवं बिंदाल नदी के ऊपर फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। इस प्रोजेक्ट से होने वाले फायदे और नुकसान जानने के लिए सामाजिक समाघात अध्ययन (एसआईए) सर्वे कराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस प्रोजेक्ट में लगभग पांच हजार करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है।

यहां बनेगी एलिवेटेड रोड
फोरलेन एलिवेटेड रोड विधानसभा के पास रिस्पना पुल से शुरू होकर तरला नागल तक बनेगा। इसकी लम्बाई 11 किलोमीटर होगी। जबकि बिंदाल नदी पर बनने वाला एलिवेटेड रोड पातेलनगर लालपुल से शुरू होकर हाथीबड़कला जंकशन तक बनाया जाएगा। इसकी लम्बाई 15 किलोमिटर होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!