विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा से हरिद्वार रोड स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कैलाश हॉस्पिटल की चौथी वर्षगांठ पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ महेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अवगत करा दें कि 23 दिसंबर 2016 को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कैलाश हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया था। आज 4 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कैलाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ महेश शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि कैलाश हॉस्पिटल से क्षेत्र के लोगों के उपचार में उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त हो रही है एवं देहरादून में कैलाश हॉस्पिटल ने बहुत कम समय में लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं देकर उत्तराखंड के शीर्ष हॉस्पिटल में अपना नाम स्थापित किया है।

अग्रवाल ने इस अवसर पर हॉस्पिटल की डॉक्टर की टीम एवं अन्य स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी एवं कहा की कोरोना काल में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल टीम का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुलाकात के दौरान हॉस्पिटल के मैनेजर पवन शर्मा भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!