विश्वकर्मा क्रिकेट एकेडमी गंगोह ने खेड़ा अफगान को हराया,

MS Malik
By
2 Min Read



खेड़ा अफगान के ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में चल रही अमर शहीद क्रिकेट गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गंगोह की टीम ने खेड़ा अफगान की टीम को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगोह विश्वकर्मा क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज वैभव ने 79 जावेद ने 60 रनों की बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 258 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा आजम खान,व सलमान ने 3 उमर ने 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेड़ा अफगान की टीम ने भी जुझारू प्रदर्शन करते हुए हसीन के 72 उमर खान के 48 सुमित के 32 रनों की बदौलत लक्ष्य के करीब पहुंचने का भरपूर प्रयास किया लेकिन पूरी टीम 218 रनों पर ऑल आऊट हो गई।
इस तरह यह मैच गंगोह विश्वकर्मा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 रनों से जीत कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया मैन ऑफ द मैच वैभव को दिया गया। अंपायर की भूमिका दीपक सैनी अनिल कुमार ने निभाई स्कोरर समद रहे। इस मौके पर ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के कोच अर्जुन सिंह, संजय विश्वकर्मा, मेहराब खान, सौरभ धीमान, सोरन सिंह, सलमान, अंकित कुमार, समरेज़ सैफी, उस्मान खान, आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!