शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्जवलित कर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

MS Malik
By
2 Min Read


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर के शहीद दुर्गामल्ल मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के वक्ता मयंक गुप्ता एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग ने की।
मंगलवार को देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित पेसलवीट स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र को भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने 2014 के बाद से भारत की राजनीति में बदलाव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति दायित्व विषय पर कार्यकर्ताओं को बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई मुद्दे भारत में लगातार सक्रिय थे। कांग्रेस ने इन सभी पहलुओं पर जोर दिया और तभी उन दिनों भारत में भ्रष्टाचार शीर्ष पर था।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति, कार्यपद्धति तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में मंडल तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर भी बूथ स्तर को मजबूत करने के साथ केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के निर्देश भी पार्टी द्वारा दिये गए है।
प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे सत्र में भारत की वैचारिक मुख्यधारा, हमारा विचार परिवार एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जैसे विषयों पर वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान वक्ता के तौर पर डा0 आदित्य कुमार, हिमांशु अग्रवाल एवं विनोद उनियाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, महामंत्री राहुल रावत, बेला गुप्ता, पार्षद सुन्दर सिंह कोठाल सहित भाजपा की मण्डल कार्यसमिति उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!