शादीशुदा बेटियों का राशन कार्ड से कटेगा नाम पढ़िए पूरी खबर,

MS Malik
By
2 Min Read

शादी के बाद बेटी की ससुराल के लिए विदाई हो गई तो यहां के राशन कार्ड से शादीशुदा बेटियों का नाम कट जाएगा। पूर्ति विभाग का कहना है कि शादी के बाद जब बेटी मायके में नहीं रह रही है तो उसका नाम यहां के राशन कार्ड के यूनिट से काटा जाएगा जिससे जिले में यूनिट कम हों और दूसरे लोगों के कार्ड बनाए जा सकें क्योंकि शादी के बाद ससुराल में लोग कार्ड में नाम बढ़वाने को आवेदन करते हैं। ऐसे में दो जगह नाम न हों इसलिए नाम काटे जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों की यूनिट में शामिल उन नामों को हटाया जाएगा जिनकी शादी हो गई है और वह ससुराल चली गई हैं। इससे यूनिट कम होंगी तो उसकी जगह पर नए लोगों को मौका मिलेगा। क्योंकि जिले का कोटा पूरा है नए लोगों के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। सैकड़ों लोग राशन कार्ड के लिए अप्लाई करके लाइन में लगे हैं। डीएसओ ने बताया कि शादी के बाद लोग ससुराल में बहू का नाम राशन कार्ड में बढ़वाते हैं ऐसे में मायके से नाम काटा जाएगा। सभी कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह इस तरह के नाम चिन्हित कर भेजें जिससे ऐसे नाम काटे जा सकें और उनकी जगह पर नई यूनिट शामिल हो सकें और आवेदन करने वाले पात्र लोगों के कार्ड बन सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!