शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, ओवैसी की AIMIM तीसरे नंबर पर

MS Malik
By
1 Min Read

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम है। आज नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इस बार का निगम चुनाव इसलिए खास है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। ऐसे में यह देखना होगा कि यहां असदुद्दीन ओवैसी और के चंद्रशेखर राव का कब्जा बरकरार रहता है या फिर भाजपा तीन वार्डों से ज्यादा पर जीत दर्ज करेगी। फिलहाल सामने आए शुरुआती रुझानों में भाजपा एआईएमआईएम और टीआरस को पछाड़कर सबसे आगे चल रही है। भाजपा के खाते में 85 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!