चंद्रबनी वार्ड के पित्थुवाला में नाली निर्माण का कार्य हुआ शुरू

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स
देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी वार्ड के पित्थुवाला में लगभग 10 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि हमेशा बरसात होने से इस सड़क पर जलभराव हो जाता था जिससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मांग की थी। अब विधायक जी की संस्तुति पर लगभग 10 लाख की लागत से नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि नाली निर्मान के बाद क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से निजात मिल जायेगी।

बुटोला ने निर्माण कार्य के लिए विधायक सहदेव पुंडीर का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!