शूद्र को शूद्र कहो तो उसे बुरा लगता है, वाले बयान पर शिल्पा शिंदे ने BJP सांसद पर निकाली भड़ास !

MS Malik
By
2 Min Read

शिल्पा शिंदे का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वो BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा पर अपनी भड़ास निकाल रही है। हालांकि ये ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है।

बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ने मध्यप्रदेश के सीहोर में जाति को लेकर विवादित बयान दिया है। साध्वी ने कहा कि शुद्र को शुद्र कह दो बुरा लग जाता है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनका जमकर विरोध कर रहे है। साध्वी प्रज्ञा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

‘बिग बॉस 11’ की विनर और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंद ने भी साध्वी प्रज्ञा के इस बयान का विरोध किया है।

उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। यहां आपको ये बता दें कि शिल्पा शिंदे का ये ट्विटर अकांउट वेरिफाइड नहीं है यानी ये कहना मुश्किल है कि ये अकाउंट शिल्पा शिंदे का ही है या फिर ये फर्जी अकाउंट है। इस अकाउंट के जरिए साध्वी प्रज्ञा के ‘शुद्र’ वाले बयान का विरोध किया गया है। उनका ये ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है।

शिल्पा शिंद ने इस ट्वीट में लिखा- ‘कोर्ट की आंखे बंद हो गई क्या ? आतंकवादी गतिविधियों मे लिप्त महिला को पहले तो जमानत देने और चुनाव मे टिकट मिलने पर कोई विरोध ना करना और अब अनाप शनाप बोलने पर भी कोई कार्यवाही ना होना, सोच का विषय है।

आपको बता दें कि एक समारोह में साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमारे धर्म शास्त्रों में चार वर्ग तय किए गए है। क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो बुरा नहीं लगता, ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कह दो बुरा नही लगता, लेकिन शुद्र को शुद्र कह दो बुरा लग जाता है। उन्होंने कहा कि इसका कारण नासमझी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!