मुख्यमंत्री ने की देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

MS Malik
By
2 Min Read

मुख्यमंत्री ने की देहरादून स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. आशीष श्रीवास्तव ने देहरादून स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कराए जा रहे सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्देश दिए कि इसमें समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाये। सीएम ने माॅडर्न दून लाईब्रेरी की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

सीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों से आम जनता को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाना भी आवश्यक है. इसके लिए समय-समय पर ठेकेदारों के साथ भी बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। सीएम ने कहा कि देहरादून में बारिश के पानी के संरक्षण के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर अधिक फोकस किया जाना चाहिए।

बैठक में स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना की कुल लागत रू 1407 करोड़ है, जिसमें 100 प्रतिशत निविदाएं आमंत्रित कर ली गयी हैं और इनसे सम्बन्धित कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत स्मार्ट स्कूल के सभी कार्य पूरे कर लिए गये हैं। इसके अन्तर्गत राजकीय बालिका इंटर काॅलेज राजपुर रोड, राजकीय इंटर काॅलेज खुड़बुड़ा और राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल को शामिल किया गया है. जिनमें स्मार्ट क्लासेज, कम्प्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्था है।

श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट रोड के कार्य भी प्रगति पर है. दून एकीकृत कमांड और कंट्रोल रूम का कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में सचिव शैलेश बगोली और सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!