संविधान निर्माता डाॅ अंबेडकर को आप ने किया नमन,घंटाघर में किया मूर्ति पर माल्यार्पण

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आज पूरे देश में डाॅः भीमराव अंबेडकर साहेब की 64 वीं पुण्य तिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाई गई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ घंटाघर पहुंचे, जहां उन्होंने भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर मालार्यपण कर शीश झुकाया।

आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, आज हमारे बीच में डाॅ अंबेडकर भले ही नहीं हैं ,लेकिन उनका दिया संविधान आज पूरे देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ,बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भारत देश के संविधान निर्माता थे ,आज पूरा देश उनके बनाये हुए संविधान पर चल रहा है। ऐसे महान व्यक्ति को आज पूरा देश पूज रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी कलम और ऐसे हाथों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं ,जिन्होंने पूरे देश के हित में ये संविधान लिखा। उन्होंने संविधान के निर्माता का आभार जताते हुए कहा कि, हम सभी को बाबा अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरुरत है। बांबा अंबेडकर ने हमेशा अपने जीवन काल में दलित और पिछडे वर्ग के लोगों की आवाज बुंलद करने का काम किया।

उन्होंने आजीवन दूसरों की भलाई और समाज से कुरीतियों को खत्म करना ही अपना कर्तव्य माना। आप पार्टी ऐसे महान अंबेडकर जी को अपने श्रद्वासुमन अर्पित करती है ,और संकल्प लेती है कि ,जो संविधान उन्होंने इस देश को समर्पित किया ,उसका हमेशा पालन करेंगे और उनके द्वारा बताए रास्ते का आप पार्टी और उसके कार्यकर्ता अनुश्रण करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रदेश प्रवक्ता,रविन्द्र आंनद,दीपक सेहलवान,सीमा कश्यप,सरिता गिरी,हिमांशू पुंडीर, रेनू कटारिया,डाॅ अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!