सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए मेहनत करे कार्यकर्ता: चौधरी रुद्रसैन

MS Malik
By
2 Min Read

पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी करें सभी साथी: चौधरी इन्द्रसैन

गंगोह। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन के फार्म हाउस पर स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों के साथ जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने गांव की जिम्मेदारी लेते हुए कार्य करना प्रारंभ कर दें।

आगामी 1 दिसंबर को हो रही विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक सदस्यों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मेहनत करनी शुरू कर दी है उसी के संबंध में आज झाडवन स्थित फार्म हाउस पर क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की मीटिंग को बुलाया गया था जिसका मुख्य एजेंडा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शमशाद मलिक को चुनाव जिताने की रणनीति पर चर्चा करना था।

गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सभी समर्थकों से सलाह मशवरा करते हुए कहा कि हम और आप मिलकर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानों के उम्मीदवार सर्वसम्मति से तय करें यदि आप और हम मिलकर किसी भी प्रत्याशी के लिए काम करते हैं तो उसकी सफलता निश्चित है हर जिला पंचायत सदस्य के लिए जी जान से चुनाव जीतने का काम करें और सबसे पहले एक मजबूत प्रत्याशी को एक मन बनाकर सर्वसम्मति से सपोर्ट करें।

उन्होंने कहा कि या तो आप लोग उम्मीदवारों को चुन ले या फिर जिसे हम चुनकर भेजेंगे उसके प्रति सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

इस अवसर पर अफजाल खान पूर्व चैयरमेन नानौता, मनोज चेयरमैन, बाबू विक्रम सिंह, अरविन्द चौधरी जिला पंचायत सदस्य, प्रधान विश्वास, अब्बास प्रधान, जीशान एडवोकेट, राजपाल प्रधान, रणजोल प्रधान, राजेश शर्मा, अशोक प्रधान, खलील, शाहिद, बिट्टू प्रधान, महकसिंह प्रधान, बलकार, संजील प्रधान, विनोद, वसीम, विपिन, आदि लोग मौजूद रहे।

www.astitvatimes.com

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!