समाजवादी पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। समाजवादी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड देहरादून मे सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल रहे।

बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और पार्टी का सगठन बूथ लेवल पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एव जिला प्रभारी देहरादून गुलफाम अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आभा बडथवाल, जिला अध्यक्ष सगीर मिर्जा, जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रूही अंजुम, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव नीरज यादव, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग कुकरैती, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा बोरा, प्रदेश सचिव ज्ञानचंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी नासिर मसूरी, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र नेगी, जिला सचिव मास्टर बिरमसिह, जिला सचिव पुष्कर सिह, डाक्टर श्रीमती रागिनी चौहान, जावेद अंसारी, गौरव जौशी, समीर मलिक, परवेज अहमद, जिला सचिव मुकेश सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!