सहारनपुर: कप्तान साहब ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

110

 

सहारनपुर। जिले में कानून- व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेश में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। एसएसपी के इस कदम को आगामी समय में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

आदेश के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार को थाना नकुड़ का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। क्षेत्र में सक्रियता और बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए उनसे कानून- व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी क्रम में राधेश्याम यादव को थाना रामपुर मनिहारान का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। स्थानीय स्तर पर बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मिल सकेगा।

भूपेन्द्र कुमार को थाना तीतरो की कमान सौंपी गई है। उन्हें यहाँ पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा सतेन्द्र नागर को थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। आपराधिक मामलों की रोकथाम और निगरानी को और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण नियुक्ति मानी जा रही है।

वहीं संतोष कुमार त्यागी को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। अपराध विश्लेषण और गंभीर मामलों की जांच में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग के अंदर हुए इस फेरबदल को जिले में कानून- व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई तैनातियाँ क्षेत्रीय समस्याओं को बेहतर ढंग से हल करने में मददगार साबित होंगी।

डॉ राशिद महबूब/खालिद मजीद