सहारनपुर में आठ से 26 अगस्त तक होगा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। सहारनपुर में आठ से 26 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में होगी। इसमें प्रदेश के 13 जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सेना के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जनपद रामपुर, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली और सहारनपुर के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल सोमेश जसवाल ने अधिकारियों को भर्ती से संबंधित व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थी जनपद में आएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थांएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेडिंग, लाईट, मोबाइल शौचालय, एम्बुलेंस आदि पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में बसों को संचालन करने एवं अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, डीआईओएस योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!