सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के टीचर की मौत, पुलिस जांच में जुटी 

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में एक शिक्षक की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक शिक्षक ने कर्मचारी आवास का दरवाजा भीतर से बंद किया हुआ है। काफी आवाज देने के बाद भी शिक्षक कमरा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो शिक्षक शौचालय में बेहोशी की हालत में पड़ा था।

मेघालय के खासी जिला निवासी सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के संगीत शिक्षक जोरावर जरियाद बक्शी (35) अपने कर्मचारी आवास के शौचालय में मृत मिले। मृतक के पास सलूशन की आधी खाली बोतल पड़ी थी।मृतक के चेहरे पर सलूशन को सूंघने के लिए लगाई गई पन्नी भी चिपकी हुई थी। प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि अत्यधिक नशा करने के कारण संगीत शिक्षक की मौत हुई होगी। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल से सूचना मिली कि एक शिक्षक ने कर्मचारी आवास का दरवाजा भीतर से बंद किया हुआ है।काफी आवाज देने के बाद भी शिक्षक कमरा नहीं खोल रहे हैं। कर्मचारी अपने परिजनों का फोन भी नहीं रिसीव कर रहा है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरा भीतर से बंद था। पुलिसकर्मी रोशनदान को तोड़ कर भीतर दाखिल हुए।

शिक्षक शौचालय में बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसके पास ही सलूशन की बोतल पड़ी थी। बोतल करीब एक किलोग्राम की थी, जो आधी खाली थी। शिक्षक के चेहरे पर सलूशन का नशा करने के लिए लगाई गई पन्नी चिपकी थी।

शिक्षक को उपचार के लिए एंबुलेंस से धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक दो वर्ष पहले संगीत सिखाने के लिए स्कूल में आया था। मृतक विवाहित है। उसकी अभी कोई संतान नहीं है। मृतक के पिता को घटना की सूचना दी गई है।

प्रथम दृष्टया में मामला अत्यधिक नशे के कारण मौत का लग रहा है, हालांकि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!