हरिद्वार में युवाओं की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन आज से शुरू

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले के सभी विकास खंडों के छह इण्टर कॉलेज परिसर में एसआईएस इंडिया की ओर से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए आज से शिविर लगाए जाएंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया है कि खानपुर ब्लॉक के भगवान शंकर
इण्टर कालेज तुगलकपुर में 22, 23 अक्तूबर को,
नारसन ब्लॉक के आरएमपीपीवी इण्टर कालेज गुरुकुल नारसन में 24, 25 अक्तूबर को,
लक्सर ब्लाक के किसान विद्यालय इण्टर कालेज लक्सर में 27, 28 अक्तूबर को,
भगवानपुर ब्लॉक के आरएनआई इण्टर कालेज. भगवानपुर में 29, 30 अक्तूबर को,
रुड़की ब्लॉक के बीएसएम इण्टर कालेज में दो नवंबर को
बहादराबाद ब्लॉक के डॉ. एन हरिराम आर्य इण्टर कालेज मायापुर में 3, 4 नवंबर को भर्ती शिविर लगेगा।

भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती हो सकते हैं। सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड सुरक्षा जवान पद के लिए लम्बाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी होना चाहिए।

अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रुपये ऑनलाइन तथा पे फोन के माध्यम से जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए गे एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जायेगा। विशेष जानकारी के लिए दन संस्था के अधिकृत वेबसाइट http:// www. ssciindia. com/ देखी जा सकती है। या भर्ती अधिकारी 9592903771 फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!