हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार

Astitva Times Desk
1 Min Read

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ईद उल फितर का त्योहार

खेड़ा अफगान                                   खालिद मजीद

रमज़ान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेडा अफगान की ईदगाह और जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गयी। ईद की नमाज ईदगाह में मुफ्ती आबाद ने अदा कराई। आसपास के गांव से आये हजारों नमाजियों ने सजदा कर मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद गले मिलकर लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। छोटे बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

✍️खालिद मजीद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!