अचानक रायपुर ब्लॉक पहुंची डीएम, बारीकी से किया फाइलों का निरीक्षण

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमति सोनिका ने गुरुवार को अचानक रायपुर विकाखंड पहुंच औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में व्यवस्था देंखी। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थित कार्मिकों को नामवार बुलाते हुए उपस्थिति जांची। इसी के साथ फील्ड में गए कार्मिकों को वीडियोकॉल कर उनको उपस्थिति जांची। फोन न उठाने वाले दो फील्ड पर गए कार्मिकों का एक दिन का सीएल की कटौती के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए।

वही इस दौरान जनपद देहरादून की डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्मिक कार्यालय में रहतें है वे अपनी सीटों पर बैठकर जनमानस की समस्याएं निपटाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक फील्ड पर रहते हैं उनका पूर्ण विवरण यात्रा रजिस्टर में अंकन किया जाए। उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा महिला समूहों की जानकारी ली।

वही इस मौके पर देहरादून की डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कार्मिकों के कार्यों की मॉनिटिरिंग के साथ ही कार्यालय में आवेदनों के सापेक्ष किये गए समाधान की भी अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें ताकि लोगों को अनावश्यक ना भटकना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर साफ- सफाई एवं सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी अर्पणा बहुगुणा सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण भी किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!