अतिक्रमणकारियों को व्हाइट हाउस से फेंक देंगे बाहर, बाइडेन कैम्प का डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी-

MS Malik
By
2 Min Read

अतिक्रमणकारियों को व्हाइट हाउस से फेंक देंगे बाहर, बाइडेन कैम्प का डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी-

जुलाई में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने हार के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तातंतरण से इनकार कर दिया था.
डेमोक्रेट्स जो बाइडन ने रिपब्लिकन के गढ़ जॉर्जिया में भी बढ़त बना रखी है।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट्स उम्मीदवार जो बाइडन के अभियान ने शुक्रवार को कड़े शब्दों में कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावों में हार स्वीकार करने से इनकार करते हैं तो उन्हें व्हाइट हाउस से जबरन बाहर निकाल दिया जाएगा. पेन्सिलवानिया और जॉर्जिया में निर्णायक बढ़त के बाद जो बाइडन चुनावी नतीजों और रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे निकल गए हैं।
इधर, ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया है कि वह  चुनावी हार मानने को तैयार नहीं हैं. ट्रंप ने चुनाव चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपना नया दांव खेला है और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
जो बाइडन के चुनाव अभियान के प्रवक्ता एंड्र्यू बेट्स ने कहा, “जैसा कि हमने 19 जुलाई को कहा था, अमेरिकी जनता इस चुनाव का फैसला करेगी. और संयुक्त राज्य सरकार अतिचारियों को व्हाइट हाउस से बाहर निकालने में पूरी तरह सक्षम है.” बता दें कि जुलाई में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने हार के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तातंतरण से इनकार कर दिया था।
रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट के मुताबिक, डेमोक्रेट्स बहुल इलाकों में अभी दस हजार से ज्यादा वोटों की गिनती बाकी है, बावजूद इसके जो बाइडन ने रिपब्लिकन बहुल पेन्सिलवेनिया में  9000 वोट की बढ़त बना ली है.। पेन्सिलवेनिया और उसके 20 चुनावी वोट 77 वर्षीय बाइडन को 270 मतों की जादुई अंक को हासिल करने में मददगार हो सकते हैं जो राष्ट्रपति पद के चुनाव को निर्धारित करता है. जो बाइडन ने रिपब्लिकन के गढ़ जॉर्जिया में भी बढ़त बना रखी है, जहां शुक्रवार को यह एलान किया गया कि मतों की गिनती दोबारा होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!