अपने मोबाइल से एक “Click” कर जाने जिले के सभी मतदान केंद्र और मतदाता सूची की जानकारी

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद देहरादून के समस्त विकासखंडों में स्थापित मतदान केंद्रों, मतदेय स्थल और मतदाताओं की अंतिम सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://dehradun.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। यह पहल जनसामान्य को सटीक जानकारी उपलब्ध कराने एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार, पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों/स्थलों की सूची सार्वजनिक रूप से पोर्टल पर अपलोड की गई है, जिससे मतदाता अपने मतदान स्थल, मतदाताओं की संख्या, महिला एवं पुरुष मतदाता आदि जानकारी प्राप्त कर सकें।

जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त पोर्टल https://dehradun.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से कोई भी नागरिक अपने विकासखंड, ग्राम पंचायत अथवा वार्ड अनुसार अपने निकटतम मतदान स्थल की जानकारी देख सकता है। यह व्यवस्था मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है।

इस प्रक्रिया के माध्यम से न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता में बढ़ेगी, बल्कि मतदाताओं को सूचना उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक प्रभावी प्रयास साबित होगा, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाने में सहायता मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!