अमित शाह का स्वागत करने पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई नाराज, स्वागत से पहले ही वापस लौटी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री का सीएम धामी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, इससे पहले केंद्रीय ग्रह मन्त्री के स्वागत सूची में नाम न होने से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से कैबिनेट मन्त्री रेखा आर्य नाराज होकर वापस लौट गई।

आपको बता दें बीजेपी संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किया गया था ऐसे में महिला नेत्री और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का नाम नहीं रखा गया है। जबकि अन्य कई नेताओं के नाम स्वागत करने वाली सूचि में रखे गये। इससे नाराज होकर मंत्री रेखा आर्य वापस लौट गई। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ कर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!