कूर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद द्वारा आयोजित हुई ऐपण प्रतियोगिता, वैभव वालिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून की कैंट विधानसभा में कूर्मांचल भवन कांवली में कूर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद द्वारा दीवाली मेले के अंतर्गत ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया शामिल हुए।

इस अवसर पर युवा नेता वैभव वालिया ने कहा कि हमारे भारत की संस्कृति बहुत ही सुंदर है और सभी को संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में कार्य करना चाहिए। कई लोग अब प्लास्टिक के ऐपण खरीदने लगे हैं। हमें उनसे परहेज करना चाहिए। वो पर्यावरण के लिए और संस्कृति की दृष्टि से भी खराब है।

कार्यक्रम में ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती, कमल रजवार , चंद्रशेखर जोशी, बबीता साहनी, मोहिनी राना, स्वाति दीपा जोशी आदि शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!