अवैध रूप से चल रही हाउस पार्टी में पुलिस की रेड, 17 लड़कियों समेत 57 के खिलाफ कार्यवाही

MS Malik
By
2 Min Read

SSP को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर देर रात दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। दून पुलिस ने राजधानी देहरादून में देर रात एक घर में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पार्टी में शामिल 17 लड़कियों के साथ ही 40 लड़कों को भी पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान शराब की बोतलें भी मिली है। जानकारी के मुताबिक देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई की गाजियावाला थाना कैंट क्षेत्र पर एक निजी आवास पर अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिस में शामिल होने के लिए गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में देहरादून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ टीम का गठन कर आबकारी विभाग को सम्मिलित करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई, छापेमारी के दौरान देहरादून स्थित गजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए, उक्त भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई, मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर मकान मालिक के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

भवन स्वामी/अभियुक्त
श्रीमती रजनी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी गाजियावाला थाना कैंट देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!