पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 68 मकान मालिकों का दस दस हजार रुपए का चालान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता और हिदायतों के बावजूद किराएदारों के सत्यापन के मामले में लापरवाही मकान मालिकों पर भारी पड़ रही है। मुनिकीरेती पुलिस ने इस मामले में 68 मकान मालिकों का ₹6,80,000 का चालान काटा है।

मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार रविवार को तपोवन क्षेत्र में बालकनाथ रोड, एसबीआई गली, होटल पीपल ट्री रोड, लक्ष्मणझूला रोड और अपर तपोवन में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इसके लिए चार टीमें गठित की गई थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 450 लोगों का सत्यापन किया। जिनमें से सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों का 10-10 हजार के 6,80,000 रुपये के कोर्ट चालान किए गए। बताया गया कि किरायदारों के सत्यापन को लेकर पूर्व में कई बार आम लोगों को अवगत कराया गया है। बावजूद मकान मालिकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। अभियान में पुलिस ने लोगों को बताया कि बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व उनका सत्यापन जरूरी है।

पुलिस टीम में एसआई सचिन पुंडीर, किशन चंद देवरानी, आशीष शर्मा, प्रदीप रावत, नंदकिशोर, मनोज ममगाई, जितेंद्र कुमार, दीपिका तिवारी, दीपक रावत आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!