अस्थल मालदेवता: जनता के सच्चे सेवक को दें अपना अमूल्य वोट: वीर सिंह चौहान 

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। देहरादून जिले की अस्थल मालदेवता जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी वीर सिंह चौहान का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। वीर सिंह चौहान अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता से समर्थ मांग रहे हैं। उनके विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत सीट से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वीर सिंह चौहान के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता भी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उनके कार्यालय की कमान क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह माने जाने वाले पूर्व प्रधान नारायण सिंह राणा ने संभाली हुई है। जिनके मार्गदर्शन में पूरा चुनाव अभियान चल रहा है। इस बार अस्थल मालदेवता सीट पर 10300 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

“अस्तित्व टाइम्स” से बातचीत के दौरान वीर सिंह चौहान ने बताया कि वह 10 साल नागल हटनाला ग्राम पंचायत से प्रधान भी रह चुके हैं और अभी जिला पंचायत सदस्य भी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सदैव जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा की है। आजतक उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है। इसके अलावा वह हमेशा पार्टी एवं माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के प्रति समर्पित रहकर कार्य करते रहे हैं।

इस दौरान चौहान ने मतदाताओं से सहयोग एवं आशीर्वाद की अपील भी की है।

अपनी अपील में उन्होंने कहा सम्मानित मतदाताओं,
आपका एक-एक वोट क्षेत्र के विकास और खुशहाली का रास्ता तय करता है। वर्ष 2019 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आपने जिस भरोसे के साथ मुझे अपने ज़िला पंचायत सदस्य के रूप में अपना प्रतिनिधि चुना था, उन्होंने उस भरोसे पर खरा उतरते हुए न सिर्फ वादों को निभाया, बल्कि उससे कहीं अधिक कार्य धरातल पर लाकर दिखाए हैं। यदि जनता ने एक बार फिर अपना वोट रूपी आशीर्वाद दिया तो वह क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए एक सच्चे जनसेवक के रूप में कार्य करते हुए विकास के पहिए को आगे बढ़ाते रहेंगे।

वीर सिंह चौहान द्वारा ज़िला पंचायत निधि से पांच करोड़ रुपए से अधिक के कार्य पूरे क्षेत्र में कराए गए हैं। जिनमें कुछ मुख्य कार्य

क्षेत्र में 22 स्कूलों की मरम्मत पर एक करोड़ 10 लाख रुपए खर्च कर बच्चों को अच्छी शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया गया।

खैरी मानसिंह में 12 लाख की लागत से खेल मैदान का निर्माण करवाया गया जिससे युवाओं को खेल के बेहतर अवसर मिले।

क्षेत्र के गांवों में अंदरूनी सड़कों का पक्का निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाया गया।

क्षेत्र के लगभग विभिन्न मंदिरों में टीन शेड का निर्माण कर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया।

मंत्री जी की निधि से भी क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिली:

सहस्त्रधारा से सरोना और सरोना से सुवाखोली तक लगभग 27 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण।

कई सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया जिससे ग्रामवासियों को सामाजिक आयोजनों हेतु सुविधाजनक स्थल प्राप्त हुआ।

आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्र लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए।

इसके अलावा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!