अस्थाई अतिक्रमण एवं संदिग्धो के खिलाफ चला अभियान, पुलिस एक्ट में हुए चालान

MS Malik
By
1 Min Read

सड़क किनारे अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर लगाई गई फड/ठेलियों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में की गई चालानी कार्यवाही।

दुकानों में काम कर रहे नौकरों के सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान

अभियान के दौरान क्षेत्र में घूम रहे 20 संदिग्धों को पुलिस ने थाने लाकर की सत्यापन की कार्यवाही।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा मुख्य मार्गाे पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज पटेलनगर पुलिस द्वारा लालपुल से महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल के मध्य सड़क पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान सडक पर अवैध अतिक्रमण कर लगाई गयी 16 रेहडी/ठेली वालों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर उन पर 4000 रू0 का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अपनी दुकानों पर काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न कराने वाले 05 दुकानदारों के 83 पुलिस एक्ट में चालान किये गये। कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में घूम रहे 20 संदिग्धों को थाने लाकर उनसे पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!