आइटीबीपी में निकली भर्ती, 17 अगस्त से 15 सितंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP SI Staff Nurse) में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.itbp.nic.in पर जाकर 15 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में परीक्षा पास होने चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चुने जाने वाले उम्मीदवारों को देश के किसी भाग में तैनात किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती
अनारक्षित वर्ग के लिए 11 पद
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद

बताया जा रहा है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बतौर सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!