हरिद्वार : एक्सिस बैंक की नई शाखा का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में एक्सिस बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक की नई ब्रांच का शुभारंभ किया। उन्होने अपेक्षा की कि इस शाखा के खुलने से बैंक के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल पायेंगी।


महाराज ने कहा कि एक्सिस बैंक की स्थापना 1993 में हुई थी और तब से आज तक सम्पूर्ण भारत में इनकी 5000 से अधिक शाखायें खुल चुकी हैं । वर्तमान में एक्सिस बैंक की 11000 ।ज्ड मशीनें कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि प्रेमनगर आश्रम में भी एक्सिस बैंक की शाखा खुलने से इसका विस्तारीकरण होगा और खातों की संख्या में वृद्धि होगी। एक्सिस बैंक एक ग्राहक हितैषी बैंक है जो कि पूरे देश में सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। एशिया महाद्वीप में भी यह नम्बर वन है। इस मौके पर एक्सिस बैंक के सर्किल हेड रघुवीर सिंह चौहान, क्लस्टर हेड मुकेश सहानी, ब्रांच हेड अजय सिंह और गवर्मेन्ट एकाउंट हैड पंकज रावत भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!