आईपीएस अधिकारी रहे भवेश कुमार होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। लम्बे समय से खाली पड़े मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी पर अब रिटायर्ड आइपीएस अफसर बैठेंगे। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी भवेश कुमार सिंह प्रदेश के अगले और चौथे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त होंगे।


राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर चयन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय समिति की बैठक में उनके नाम पर सहमति जता दी है। समिति की सिफारिश से संबंधित फाइल प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दी गई है।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!