प्रियंका गांधी के काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकराई, हादसा टला

MS Malik
By
1 Min Read

ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिलने जा रही थी प्रियंका

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हुए किसानों के ट्रैक्टर रैली में ट्रैक्टर पलटने से जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह की मौत पर सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जान गवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही हैं. जिसमें प्रियंका गांधी के अलावा आज राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी भी उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे. आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है. इसी कार्यक्रम में प्रियंका गांधी में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी।

आज सुबह प्रियंका गांधी का काफिला रामपुर जा रहा था कि हापुड़ रोड पर उनके काफिले की गाड़ियां आपस में ही टक्करा गईं. अच्छी बात यह है की इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!