आजम खान की बर्बादी में समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा हाथ : इमरान मसूद

MS Malik
By
4 Min Read

हाल ही में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक एवं कद्दावर मुस्लिम नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में पार्टी के संयोजक इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान का आज जो भी हाल है उसके लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। उनके खराब समय में पार्टी के किसी भी बड़े नेता ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ही प्रदेश में सुशासन ला सकती हैं। अगर प्रदेश के दलित व मुस्लिम एक हो जाए तो बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है।

बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा-भाजपा की बनाई हुई रणनीति थी कि तुम हम पर हमला करो हम तुम पर हमला करेंगे। भाजपा के खिलाफ सपा बोले उनकी हैसियत नहीं। आजम की बर्बादी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ है तो उनकी बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ समाजवादी पार्टी का है। अखिलेश यादव को उनके लिए फुर्सत नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम अपने लोगों की हिफाजत नहीं कर पाते, तुम पूरी कौम की क्या हिफाजत करोगे,
इमरान मसूद एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर ये साबित कर दिया कि चुनाव में लड़ाई सपा और भाजपा की है। लेकिन जब चुनाव का परिणाम आया और उसमें साइकिल का पहिया तार-तार हो गया। तब जनता को समझ में आया कि ये भारतीय जनता पार्टी की रची हुई साजिश थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बन गई। अखिलेश यादव आपको फर्क नहीं पड़ता कौन जेल जा रहा है, कौन तबाह हो रहा है, कौन बर्बाद हो रहा है। जो आपसे सवाल पूछने का काम करते उन्हें कुचलने का काम कर दिया। इसमें चाहे आजम खां हो चाहे कोई और हो।

आजम की बर्बादी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ है तो उनकी बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ समाजवादी पार्टी का भी है। लोगों को समझाना चाहिए, उन्हें समझने की जरूरत है। आजम खान तबाह और बर्बाद हो गए। अखिलेश यादव को उनके लिए फुर्सत नहीं। नाहिद को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए था, लेकिन उन्हें अस्पताल की जगह जेल में बंद कर दिया गया। तुम अपने लोगों की हिफाजत नहीं कर पाते, तुम पूरी कौम की क्या हिफाजत करोगे।

आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां के जो भी हालात हैं, उसके लिए सपा ही जिम्मेदार है। उनके खराब समय में किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। बसपा सुप्रीमो ही प्रदेश में सुशासन ला सकती हैं। अगर प्रदेश के दलित व मुस्लिम एक हो जाए तो बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। सत्ता की चाबी दलित व मुस्लिम गठजोड़ में छिपी है। प्रदेश में दलित, मुस्लिमों पर अत्याचार को रोकना है तो बसपा को प्रदेश में सत्ता में लाना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!