आज हाथी पर सवार होंगी भावना पांडे, बसपा के टिकट पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पिछले काफी समय से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही वरिष्ठ समाजसेविका भावना पांडे आज बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो रही है। जानकारी के मुताबिक आज 11:00 बजे पार्टी के पदाधिकारी उनको बसपा की सदस्यता दिलाएंगे साथ ही उनको हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी भी इसी सभा में घोषित किया जा सकता है। हरिद्वार लोकसभा की सीट वर्तमान में उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनती जा रही है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं तो खानपुर से विधायक उमेश कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तौर पर नामांकन कर चुके हैं, कांग्रेस ने फिलहाल अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन यह माना जा रहा है कि हरिद्वार से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!