आयुष सहगल और शालिनी डोभाल बने मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2021

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2021 के ग्रैंड फिनाले के परिणाम आज देहरादून के अशोका स्पा एंड रिसॉर्ट्स में घोषित किए गए। उधमसिंह नगर से आयुष सहगल और उत्तरकाशी से शालिनी डोभाल को हिमालयन बज़ द्वारा मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2021 के खिताब के साथ प्रस्तुत किया गया।

पहला रनर्स अप पद देहरादून के युवराज दत्ता और पिथौरागढ़ की वैशाली वर्मा ने हासिल किया, जबकि दूसरा रनर्स अप पद काशीपुर के सक्षम माथुर और देहरादून की हिमाशी वर्मा को प्रदान किया गया।

इस फैशन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों वह दूसरे शहरों से आये उत्तराखंडियों ने भाग लिया। कई उप प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद, प्रतिभागियों ने मिस्टर उत्तराखंड और मिस उत्तराखंड 2021 के खिताब के लिए एक-दूसरे से मुकाबला किया।

फैशन पेजेंट के लिए जजेस के रूप में रनवे फैशन मैनेजमेंट के मालिक स्वागत रंजन, फैशन स्टाइलिस्ट गणेश व्यास और मिस्टर अर्थ एंबेसडर 2017 अभिषेक कपूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सैलून उद्यमी वेंकटेश अग्रवाल और डीबीआईटी की विभागाध्यक्ष दीपा आर्या उपस्थित रहे।

विजेताओं को बधाई देते हुए, आयोजक गौरवेश्वर सिंह ने कहा, “हर साल इस फैशन पेजेंट को आयोजित करने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की युवा प्रतिभा को बढ़ावा देना है। हमारे राज्य में सक्षम युवाओं का भण्डार है जो फैशन उद्योग में अपनी जगह बनाने के इच्छुक हैं, और हिमालयन बज़ एक ऐसा मंच है जो हमेशा से ही आकांक्षी युवाओं को बढ़ावा देता आया है। “

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!