उत्तरांचल प्रेस क्लब में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में आज मांगल डॉट काम के सहयोग से दीपावली महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में शामिल सभी अतिथीयों का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली पर्व हर्षोल्लास व एकता को दर्शाने वाला पर्व है। सभी को मिलजुल कर खुशीयों को बांटना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब, देहरादून सामाजिक गतिविधियों को वर्ष भर संचालित रखता है। समाज में समरसता का संदेश देने का काम प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है। सभी को अपने मनमुटाव भुलाकर दीपों के पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज अपनी लेखनी के माध्यम से पर्वो के महत्व को समाज के सम्मुख रखता है। निर्भीक होकर अपने कार्यो को अंजाम देना पत्रकारों की कार्यशैली को दर्शाता है।
अपनी संस्कृति को दर्शाने का सबसे अच्छा माध्यम पर्व ही होते हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सभी से आह्वान किया कि त्योहारी मौसम को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानी का पालन करें एवं आवश्यक दिशा निर्देशों का ज़रूर पालन करें।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र सती ने कहा कि हर साल की तरह इस बार दीपावली महोत्सव प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेस क्लब हमेशा सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की बात करता है। इसलिए सभी का सहयोग इसमें मिलता है।
वहीं दीपावली महोत्सव के दौरान कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री संजीव कंडवाल, कोषाध्यक्ष इंद्रेश कोहली, राजेश बर्थवाल, चेतन गुरंग, राजू पुशोला, जितेंद्र अग्रवाल शैलेंद्र सेमवालन, केदार जी, नलिनी गुसाईं, देवेंद्र नेगी, विजय भट्ट, भूपेंद्र रतूड़ी, शिवानी कौशिक, अभय केंतुरा, रेखा उनियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!