सहस्त्रधारा रोड एवं राजपुर रोड के स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी से मचा हडकंप, तीन के खिलाफ कार्यवाही

MS Malik
By
1 Min Read

तीन स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताएं, स्पा संचालक के विरुद्ध कार्रवाई 10 दस हजार का चालान काटा

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद स्पा सेंटर के संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और अनियमितताएं मिलने का क्रम लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुँवर द्वारा देहरादून में संचालित स्पा सेंटर व मसाज पार्लर के विरुद्ध मिल रही शिकायतों पर सघन चेकिंग व प्रभावी कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किये हुए हैं। एसपी क्राइम व एसपी सिटी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में देर रात को AHTU टीम देहरादून द्वारा राजपुर रोड व सहस्त्रधारा रोड में आकस्मिक चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान तीन स्पा संचालकों द्वारा अनियमितताएं बरता जाना पाया गया, संचालक द्वारा किसी भी ग्राहकों की आईडी व पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था और ना ही स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया गया है व अन्य कई कमियां चेकिंग के दौरान पाई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!