उत्तराखंड: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृत सिपाही का नाम सुंदर शाही बताया जा रहा है। मृत सिपाही कपकोट बागेश्वर का निवासी था। आनन् फानन में उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद, पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब सवा छः बजे की है जब उसे गोली लगी। इस घटना की जांच के लिए अल्मोड़ा एसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल की। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या यह हादसा था या फिर सिपाही ने खुद को गोली मारी। इस मामले की पूरी जांच हो रही है और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें संदिग्धता की संभावना भी है। फ़िलहात पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!