उत्तराखंड: मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद उतराखंड सरकार भी हरकत में आ गई है। प्रदेश के आवास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर में पानी भरने से हुई तीन स्टूडेंट्स की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में चल रहे कोचिंग सेंटर के लिए दिशा निर्देश जारी किया है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को इस सम्बंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाएं। डॉ अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि जिनमें कार्रवाई की जा रही है उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!