मनमोहन कंडवाल बने बार एसोसिएशन के चेयरमैन, अनिल शर्मा के सिर सजा सचिव का ताज

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के चुनाव की मतगणना देर रात को पूरी हो गई। सरल स्वभाव एवं मिलनसार छवि वाले मनमोहन कंडवाल लगातार पांचवीं बार दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। कंडवाल कुल नौवीं बार अध्यक्ष बने हैं। सचिव पद पर अनिल शर्मा की पांचवीं बार ताजपोशी हुई।

मंगलवार रात करीब सवा एक बजे अध्यक्ष और सचिव पद के परिणाम जारी किए गए। अध्यक्ष पद पर कंडवाल को 2178 वोट में से 1264 वोट मिले। जबकि, दूसरे नंबर पर रहे रंजन सोलंकी को केवल 654 वोट से ही संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर अनिल शर्मा को 1178 वोट मिले। उन्होंने 649 वोट पाने वाले प्रकाश टी पाल को अच्छे खासे अंतर से हरा दिया। मंगलवार को हुए चुनाव में कुल 2178 वोट डाले गए थे। बाकी पदों पर देर रात तक मतगणना जारी रही। उधर, बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने बताया कि मतदान और मतगणना के लिए तैयारी पूरी की गई थी। बार सभागार के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर उसे कवर किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!