उत्तराखंड में भाजपा को लगेगा बड़ा झटका! एक विधायक हो सकते है कांग्रेस में शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस आज भाजपा को बडा झटका दे सकेती है। लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत आज कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं आज दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी है जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे ऐसे में दिलीप रावत की जॉइनिंग दिल्ली में हो सकती है।

सूत्रों के से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा लैंसडाउन से हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति रावत को चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। हरक सिंह रावत को इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है। ऐसे में दिलीप रावत भाजपा के इस फैसले की भनक लगने के बाद से खासे नाराज हैं। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है। हरीश रावत से भी उनकी मुलाकात हुई है। ऐसे में कांग्रेस के पास लैंसडाउन से लड़ने के लिए एक मजबूत चेहरा दिलीप रावत के रूप में मिल जाएगा।

ख़बर सूत्रों के हवाले से

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!